" alt="" aria-hidden="true" /> जालंधर. पंजाब में कर्फ्यू के 5वें दिन और लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को हालात कुछ सामान्य रहे। चेक पोस्ट पर पुलिस की मौजूदगी भी कुछ कम हो गई। जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी तड़के 5 बजे खुल गई और कुछ लोग खरीदारी करने भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने लोगों को खदेड़ा और मंडी बंद कराई। दूसरी ओर, प्रशासन और पुलिस घरों तक फल-सब्जी, गैस सिलेंडर और अन्य जरूरी चीजें पहुंचा रही है। कहीं-कहीं लोग मेडिकल स्टोर के बाहर खड़े नजर आए।
" alt="" aria-hidden="true" />
जालंधर के कंपनी बाग चौक इलाके में मेडिकल स्टोर पर पहुंचे लोग।
जालंधर में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है।
जालंधर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा
शहर में शुक्रवार सुबह जहां मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं अंदरूनी हिस्सों में लोग सब्जी और फल खरीजने का इंतजार करते दिखे। कई मोहल्लों में प्रशासन से अनुमति लेकर कुछ रेहड़ी वाले भी जरूरी चीजों की सप्लाई कर रहे हैं। कुछ जगहों पर लोग जरूरी दवाएं खरीदने पहुंचे। उधर, मकसूदां सब्जी मंडी